अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

बदायूँ- आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 को जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत अक्षय तृतीया के अवसर पर गोष्ठी

बदायूँ- आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 को जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत अक्षय तृतीया के अवसर पर गोष्ठी *सिंगलर गर्ल्स इन्टर कॉलेज बदायूं* में आयोजित की गई जिसमें *मुख्य अतिथि जिला प्रोवेशन अधिकारी* द्वारा मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर प्रोग्राम को शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में संस्था सचिव मीना सिंह द्वारा जनपद के पांच विकास खण्डों में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से कांस्टेबल रीतू उपाध्याय ने बाल विवाह के बारे में विस्तार से जानकारी दी कहा कि अक्षय तृतीया तिथि एक शुभ कार्यों के लिए दिन माना जाता है। और इस दिन विवाह अधिक संख्या में होते है । कुछ लोग इस दिन अपने बच्चों का कम उम्र में बाल विवाह भी कर देते हैं हम सब का कर्तव्य है कि अपने घर के पास पड़ोस एवं रिश्तेदारों में बाल विवाह करते है तो पता लगने पर दिए गए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से सब इंस्पेक्टर इंद्र पाल सिंह ने कहा कि हम आपकी सुरक्षा लिए है और आप लोग शिक्षा पर विशेष ध्यान दें न कि आप मोबाइल पर। अगर किसी बच्चे को कोई भी प्रकार की मदद चाहिए तो आप सूचना टोल फ्री चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, 112 पर दें। इसके उपरांत संरक्षण अधिकारी रवि कुमार द्वारा उपस्थित बच्चों को, बच्चों के संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी कहा कि हमारे विभाग द्वारा बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो हमारे विभाग द्वारा बच्चों की मदद की जाती हैं। इसी क्रम में प्रोग्राम मैनेजर गंगा सिंह द्वारा उपस्थित बच्चों को जनपद में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देकर कहा कि हमे यह ध्यान विशेष तौर पर रखना है कि हमारे पास- पड़ोस या धार्मिक स्थलों पर शादी हो रही है तो हम लोग निगरानी रखे कि कोई अपने बच्चे का कम उम्र में शादी तो नहीं कर रहा है अगर कर रहा है तो उसकी सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर *18001027222* पर दें और सूचना देने वाले का नाम एवं मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाएगा। अक्षय तृतीया के अवसर पर गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी बदायूं द्वारा जन समुदाय। एवं छात्राओं को आवाहन किया गया कि अपने आस-पड़ोस में विशेष सतर्कता एवं निगरानी रखे कि कोई बाल विवाह न होने पाए। अगर कही पर भी बाल विवाह होता है तो उसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 व संस्था के कार्यकर्ता एवं JRC के टोल फ्री नंबर 1800-102-7222 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। तत्पश्चात उपस्थित बच्चों को जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में संस्था सचिव मीना सिंह द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम में संस्था का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!