
उत्तर प्रदेश में फर्जी ट्रस्टों की हो जांच :- धर्मेन्द्र सिंह
बदायूं राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की मासिक पंचायत मालवीय आवास गृह पर संपन्न हुई जिसमें दिव्यांग जनों ने अपनी समस्याएं से जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को बैठक में अवगत कराया दिव्यांग जनो की मांगो को लेकर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह द्वारा आज जिलाधिकारी महोदय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय को मांग पत्र सौंपा गया मांगपत्र में सभी मांगों का निस्तारण कराने की मांग की गई और जैसे जिन दिव्यांग जनो का बिजली बिल छूट गया है या अधिक बकाया धनराशि है उस बिल को माफ किया जाए जिले में गरीब बेसहारा दिव्यांग जनो के अंत्योदय राशन कार्ड बनवाया जाए सभी दिव्यांगजनों के विकलांग प्रमाण पत्र निशुल्क बने । मौजूदा समय की महंगाई को देखते हुए दिव्यांगों की पेंशन सरकार द्वारा₹6000 प्रतिमा की जाए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभदिव्यांगों को शीघ्र दिलाया जाए । दिव्यांगों को 5 लाख रुपये का लोन विना ब्याज दिलाया जाए प्रदेश में चल रहे दिव्यांग टूस्ट की जांच कर फर्जी ट्रस्टों द्वारा दिव्यांगों की नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है उनकी जांच कर शीघ्र कार्रवाई की जाए इस मौके पर सत्यपाल, रमेश , पप्पू ,सोमदेव हरवीर ,आशा देवी ,श्याम पाल ,नेपाल ,राजपाल, जिंदल ,नन्हे यादव ललित ,भीम सिंह ,नंदराम ,अन्य मौजूद रहे











