उत्तर प्रदेशबहराइच

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महिला पी.जी. कालेज प्रबन्ध समिति की बैठक

बहराइच(रिपोर्ट मोहम्मद फिरोज)। महिला महाविद्यालय बहराइच के सभाकक्ष में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में महाविद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने प्राचार्य व शिक्षण स्टाफ से अपेक्षा की है कि महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को क्वालिटी बेस्ड शिक्षा प्रदान करें तथा उन्हें अन्य सामाजिक, कल्चरल व स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी बढ़ावा दें। बैठक के दौरान प्रस्तावित एजेण्डा पर विचार-विमर्श करते हुए डीएम ने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, नगर मजिस्ट्रेट राजेष प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद, महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव श्यामकरन टेकड़ीवाल, प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रिया मुखर्जी, अशोक कुमार मातनहेलिया, संतोष कुमार अग्रवाल, रवि कोठारी, आदर्ष कुमार अग्रवाल, डॉ निधि मल्ल, अजय कुमार अग्रवाल, जगराम मौर्या व दिनेष पाल रावत सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!