
विकासखंड कादरचौक के नूरपुर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन – 14 अप्रैल 2026
आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी के बदायूँ के पूर्व विधायक आबिद राजा ग्राम पंचायत नूरपुर पहुंचे।
मुख्य बातेंः
आबिद राजा ने ग्रामीणों से मुलाकात की और बाबा साहब के विचारों पर चर्चा की।
अपने हाथों से केक काटकर अंबेडकर जयंती मनाई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि “शेखपुर विधानसभा से हम आप लोगों के बीच आ रहे हैं, इस बार भेजने का काम करना” – विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार भी किया।
मौजूद रहे प्रमुख लोगःपूर्व प्रधान अतन मियां आबिद राजा उनके घर भी पहुंचे मोमीन अल्वी ज़हांगीरपूर्व प्रधान लाल राम अमन, मुकदम अटल बाबू कश्यप और राजेश कश्यप
कार्यक्रम में बाबा साहब को याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।







