ताज़ा ख़बरें

खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत शासकीय कार्यालय, धार्मिक स्थल, स्कूल एवं अन्य सार्वजनिक स्थान मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*

खास खबर

*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत शासकीय कार्यालय, धार्मिक स्थल, स्कूल एवं अन्य सार्वजनिक स्थान मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*

जिला-खंडवा

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान संचालित किया जा रहा है।

खंडवा पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इसी क्रम में आज जिला खण्डवा मे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0 ” अभियान के तहत:-

उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल सिंह चौहान, महिला थाना प्रभारी सुलोचना गेहलोत एवं टीम द्वारा दादाजी मंदिर खंडवा मे श्रद्धालुओं को अभियान के सम्बन्ध मे जानकारी देकर नशे से दूर रहने शपथ दिलाई गई।

*महिला थाना* टीम द्वारा “नशे से है दूरी जरूरी अभियान 2.0” के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं साहिकाओं को नशा के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर शपथ दिलाई गई

*थाना किल्लोद* की टीम द्वारा वन विभाग किल्लौद पर नशा मुक्ति के संबंध में कार्यक्रम आयोजित कर नसे से दूर रहने जानकारी देकर शपथ दिलाई गई।

*थाना धनगांव* पुलिस टीम द्वारा ग्राम धनगांव में आम जनता को नशे से दूरी है जरूरी के संबंध में आवश्यक जानकारी दी और नशा न करने के सबंध में शपथ दिलाई गई।

*थाना मान्धाता* पुलिस टीम द्वारा ब्रह्मपुरी घाट पर आमजन को नशे से दूर रहने एवं परिजन को नशा ना करने देने हेतु जानकारी दी जाकर जागरूक किया गया एवं शपथ दिलाई गई।

*थाना पिपलोद* पुलिस टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास सिंगोट में छात्रावास स्टॉफ की उपस्थिति में छात्राओं को नशा मुक्त के संबंध में जागरूक किया साथ ही शपथ दिलाई गई।

इस तरह धार्मिक स्थल, शासकीय कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थान मे कार्यक्रम आयोजित कर एवं शपथ दिलाकर नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाकर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश दी जाकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। साथ ही मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं अन्य आवश्यक सभी हेल्पलाइन नम्बर कि जानकारी दी गई।

खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक बदलाव लाया जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!