ताज़ा ख़बरें

जिला जेल खंडवा में बंदियों की स्वास्थ्य जाँच व उपचार शिविर संपन्न

खास खबर

जिला जेल खंडवा में बंदियों की स्वास्थ्य जाँच व उपचार शिविर संपन्न

खण्डवा//जेल अधीक्षक डी. के. सारस ने बताया कि जिला जेल खंडवा में मंगलवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष्य में 82 पुरुष एवं 13 महिला बंदी सहित कुल कुल 95 बंदियों की हेपेटाइटिस-बी एवं सी की जांच की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला खंडवा कार्यालय के डॉ. नितिन कपूर एवं उनकी टीम ने इस शिविर में बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक डी. के. सारस, जेल चिकित्सक डॉ. रुपेश चौधरी एवं सहायक अधीक्षक मनोज चौरसिया, शिक्षक सचिन अहिरवार, प्रमुख मुख्य प्रहरी शोभाराम दिनकर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!