
खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की मांग को रेल प्रबंधक ने दी मंजूरी।

गुरु पूर्णिमा पर खंडवा सनावद मेमू दादाजी स्पेशल 2 फेरे 29,30 को भी चलेंगी।
खंडवा। गुरु पूर्णिमा मेले पर भुसावल रेल मंडल द्वारा खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की मांग पर दादाजी स्पेशल खंडवा सनावद मेमू का चलाने की मंजूरी दी है।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन एवं मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि खंडवा सनावद मेमू ट्रेन बुधवार और गुरुवार को भुसावल मेंटेनेंस के लिए भेजा जाता है।इन दिनों में ट्रेन का परिचालन बंद रहता है। इस बार दादाजी दरबार में गुरु पूर्णिमा बुधवार गुरुवार को मनाई जा रही है इस अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ का खंडवा दादाजी धूनीवाले दरबार में आना जाना रहेगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि क्षेत्र वासियों को दादाजी दरबार आने जाने में सुविधा हो इसको लेकर खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भुसावल रेल मंडल के डीआरएम को पत्र लिखकर और मोबाइल पर बात कर खंडवा सनावद मेमू को गुरू पूर्णिमा आयोजन पर मेमू चलाने की मांग का पत्र भेजा था जिसे सेंट्रल रेलवे जीएम राजीव श्रीवास्तव डीआरएम अग्रवाल ने स्वीकार का ट्रेन चलाने का परिपत्र जारी किया है।
यथावत समय पर ही चलेगी
खंडवा सनावद दादाजी मेला स्पेशल मेमू ट्रेन 29 और 30 जुलाई को चलेगी। संख्या 01091/92/93/94चलेगी वर्तमान में सप्ताह में 5 दिन चल रही मेमू ट्रेन की समय सारणी अनुसार ही इसको चलाया जाएगा।











