
जिले में अभी तक 7344 किशोरियों को एचपीवी के टीके लगे
—
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के टीके लगाये जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में व शिक्षा विभाग तथा अन्य विभाग के सहयोग से एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को 895 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 7344 किशोरियों को टीके लगाए जा चुके हैं। जिला चिकित्सालय खण्डवा, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, संजीवनी क्लिनिक पर टीके लगाए जा रहे हैं।










