
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया खंडवा आएंगी
—
खण्डवा//
मध्यप्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया रविवार को खंडवा आएंगी, तथा छनेरा में आयोजित तीन दिवसीय “आदिरंग” महोत्सव कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सुश्री भूरिया झाबुआ से प्रातः 9 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे खंडवा पहुंचेंगी और इसके बाद दोपहर 4:30 बजे स्थानीय संस्थाओं का निरीक्षण कर, दादाजी धूनी वाले मंदिर में दर्शन करेंगी। मंत्री सुश्री भूरिया छनेरा के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित हो रहे “आदिरंग महोत्सव” के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खंडवा से शाम 6 बजे प्रस्थान करेंगी। “आदिरंग” महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर मंत्री सुश्री भूरिया रात्रि 1:05 बजे रेल मार्ग से खंडवा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी ।









