अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

बदायूं: उसहैत थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

बदायूं: उसहैत थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

तेज तर्रार उसहैत थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह का अपराधियों के खिलाफ तावड़ तोड़ एक्शन जारी

 

उसहैत थाना पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने ग्राम मुंगेरिया नगला मोड़ से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

 

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

थाना पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!