
बेखौफ चल रहा हैं गुटखा पान मसाला की कालाबाजारी
मूल्य से अधिक दामों पर बेच रहे बड़े व्यवसायी ज़िम्मेदार विभाग की मौन सहमति संदेह के घेरे में
बहराइच । जिले में इन दिनों गुटखा पान मसाला मूल्य से अधिक दामों पर बड़े व्यवसाई बेच रहे हैं। जिससे छोटे दुकानदारों को अधिक मूल्य पर ग्राहकों को सिग्नेचर, राजश्री, कमला पसंद गुटखा मसाला बेचा जा रहा है।
नाम न छापने की शर्त पर फुटकर व्यवसायियों ने बताया कि एक पैकेट एक माह पहले कमला पसंद (39 पाउच) 165 रुपए में मिलता था जो अब 250 रुपए में मिल रहा हैं, राजश्री एक पैकेट एक माह पहले (30 पाउच) 125 रुपए में मिलता था जो अब 185 रुपए में मिल रहा है, सिग्नेचर गुटखा एक पैकेट एक माह पहले (54 पाउच) 220 रुपए में मिलता था जो अब 320 रुपए में बेचा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि जनपद के होलसेलर बड़े व्यवसायी मनमाने तरीके से इन गुटखों के रेट में बढ़ोतरी की है। जिससे गुटखा खाने वाले की जेब ढीली हो रही है। जनपद में हो रही इस तरह की कालाबाजारी की जानकारी प्रशासन को या तो नहीं है या फिर इस कालाबाजारी में जिम्मेदार विभाग के अधिकारियो द्वारा बड़े व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के लिये मौन स्वीकृति प्रदान की गई है।











