बांगरदा व बीड़ के शिविरों में ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया
—
खण्डवा//सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ नागरिकों को दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश में इन दिनों #संकल्प_से_समाधान अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरूवार को पुनासा विकासखण्ड के ग्राम बांगरदा व बीड़ में शिविर आयोजित किया गया। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के. आर. कानूड़े ने बताया कि ग्राम बांगरदा में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में 1392 प्राप्त आवेदनों को स्वीकृति दी गई। जबकि ग्राम बीड़ में आयोजित शिविर में 1178 आवेदनों पर स्वीकृति की कार्यवाही की गई।










