अन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोरखपुर

*मानव शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा 121 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह* *उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया गया निमंत्रण पत्र* बड़हलगंज। गोरखपुर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय मानव शिक्षा सेवा संस्थान एक बार फिर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करने जा रहा है। 21 फरवरी संस्थान द्वारा 121 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन आपसी प्रेम, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश देगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अरविंद राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उपस्थित रहेंगे। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ेगी। संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन केवल विवाह संस्कार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विदा करने का एक संकल्प है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करना है। इसी क्रम में आलोक गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महाशिवरात्रि के दिन आशीर्वाद प्राप्त कर 121 कन्याओं के विवाह समारोह का औपचारिक निमंत्रण पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री को आमंत्रित करते हुए उन्होंने कार्यक्रम में वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करने का अनुरोध किया। संस्थान के पदाधिकारियों

भाष्कर मणि त्रिपाठी

 


बड़हलगंज। गोरखपुर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय मानव शिक्षा सेवा संस्थान एक बार फिर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करने जा रहा है। 21 फरवरी संस्थान द्वारा 121 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन आपसी प्रेम, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश देगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अरविंद राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उपस्थित रहेंगे। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ेगी।
संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन केवल विवाह संस्कार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विदा करने का एक संकल्प है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करना है।
इसी क्रम में आलोक गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महाशिवरात्रि के दिन आशीर्वाद प्राप्त कर 121 कन्याओं के विवाह समारोह का औपचारिक निमंत्रण पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री को आमंत्रित करते हुए उन्होंने कार्यक्रम में वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करने का अनुरोध किया।
संस्थान के पदाधिकारियों के अनुसार विवाह समारोह की तैयारियां जोरो-शोरो ,से चल रही हैं। आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि वर-वधू एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह भव्य आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ सेवा, सहयोग और संस्कार की परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!