ताज़ा ख़बरें

मतदाता सूची से वैध नाम हटाने का आरोप, कांग्रेस ने कलेक्टर से मांगा शीघ्र कार्यवाही आदेश

खास खबर

मतदाता सूची से वैध नाम हटाने का आरोप, कांग्रेस ने कलेक्टर से मांगा शीघ्र कार्यवाही आदेश

यह लोकतंत्र पर हमला है। अगर समय रहते स्थिति नहीं सुधारी गई, तो हजारों मतदाताओं का मताधिकार खतरे में पड़ जाएगा “प्रतिभा रघुवंशी”

खंडवा/
खंडवा शहर में आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची से वैध मतदाताओं के नाम काटने की साजिश का आरोप लगाते हुए एवं खण्डवा शहर के समस्त वार्ड एवं बूथ मतदान केन्द्रों पर राजनैतिक दलों के व्यक्तियों, पदाधिकारियों द्वारा बी.एल.ओ. को प्रारूप-7 में नाम काटने हेतु दी गई आपत्तियों की सूची / प्रारूप-7 तत्काल नाम सहित मतदान केन्द्रवार उपलब्ध कराने आदेश प्रदान करने बाबत् जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दोपहर 4 बजे कलेक्टर कार्यलय पहुचकर जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश सांवले मिलकर जिला कलेक्टर के नाम पत्र सौप कर उचित कार्यवाही की मांग की।
जिला काँग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पत्र के माध्यम से अनुरोध किया कि खण्डवा शहर के तमाम वार्ड / बूथ /मतदान केन्द्रों में राजनैतिक दलों के व्यक्तियों / पदाधिकारियों द्वारा समस्त मतदान केन्द्रों पर बी.एल.ओ. को प्रारूप 7 में वैध मतदाताओं के नाम काटने हेतु एकमुश्त आपत्तियाँ दी गई है तथा षड्यंत्रपूर्वक उनके नाम काटने हेतु बी.एल.ओ. पर राजनैतिक दबाव बनाया जा रहा है।
उक्त नामों की सूची फार्म हमें तत्काल विधानसभा क्षेत्रवार नाम सहित मतदान केन्द्रवार उपलब्ध कराने के आदेश प्रदान करने का कष्ट करें ताकि कांग्रेस पार्टी बी.एल.ए. मतदान केन्द्रवार मतदाताओं के घर-घर जाकर स्पॉट वेरिफिकेशन कर सके ताकि हजारों वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोप्ति होने से बच सकें।
प्रतिभा रघुवंशी ने कहा की, “यह लोकतंत्र पर हमला है। अगर समय रहते स्थिति नहीं सुधारी गई, तो हजारों मतदाताओं का मताधिकार खतरे में पड़ जाएगा। हम अपने बूथ एजेंटों के माध्यम से हर घर जाकर स्पॉट वेरिफिकेशन करेंगे और किसी भी मनमानी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।”ज्ञापन की प्रतिलिपि भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल और विधानसभा क्षेत्र खण्डवा के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को भी भेजी गई है। कांग्रेस का कहना है कि इस मामले में कोई देरी अस्वीकार्य है और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर पार्टी कड़ा रुख अपनाएगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी के साथ इकबाल कुरैशी, शब्बीर कादरी, असलम गौरी, आसीम पटेल, फरीद शेख,तारिक बबलू पटेल ,मेंहमूद खान इमरान गौरी,मोइज खान, दिव्यांश ओझा, विशाल जैन, वकील नीलकंठ, आदिल खान,गणेश सकरगाये ,हुकुम मेलुन्दे,हन्नान खोकर, अयान खान, शोएब शाह, सागर पवार , समीर खान ,असलम खान, अनवर खान ,प्रेमांशु जैन ,नासिर खान ,अब्दुल कादिर, इस्माइल, मोटू लोहार सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!