विनावर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की तलाश अभियान के तहत थाना बिनावर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार 12 जनवरी 2026 की रात करीब 8:15 बजे थाना बिनावर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम मुड़िया की ओर जाने वाले हाईवे मार्ग से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल जफर अहमद, हेड कांस्टेबल कुंवरसेन और चालक एएसआई शिवनंदन द्वारा सरकारी वाहन से की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सत्यपाल पुत्र लाल सहाय, निवासी ग्राम मुड़िया, थाना बिनावर, जनपद बदायूं (उम्र करीब 30 वर्ष) के रूप में हुई है। अभियुक्त थाना बिनावर में दर्ज मुकदमा संख्या 186/25 के तहत धारा 137 (2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहा था।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार 13 जनवरी 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार बदायूं भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आगे भी वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
मुजरिया थाना क्षेत्र में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से मारी टक्कर
1 week ago
उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना के पास दो ट्रक आपस में टकराए
1 week ago
उन्नाव की बदहाल सड़क पर उठी आवाज
2 weeks ago
मानसून की दस्तक
2 weeks ago
त्रिलोक न्यूज
3 weeks ago
त्रिलोक न्यूज
3 weeks ago
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में आज सुबह हुए इस भीषण हादसे में घायल हुए तीन सब्जी व्यापारियों*
3 weeks ago
17 जून से लापता सफाईकर्मी का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका; पांच बच्चे हुए अनाथ
3 weeks ago
तेज रफ्तार बस ने ई रिक्शा को मारी टक्कर .एक की मौत
3 weeks ago
जनपद बदायूं में चलाए जा रहे जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन्स एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान की टीम द्वारा बस स्टेंड बदायूं पर बाल श्रम विरुद्ध अभियान चलाया गया