अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

भीषण ठंड में मानवता की मिसाल: सुकरौली में समाजसेवी अनमोल जायसवाल ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

नगर पंचायत सुकरौली निवासी समाजसेवी अनमोल जायसवाल पुत्र दीपक जायसवाल द्वारा गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण किया जा रहा है। अनमोल जायसवाल अपनी टीम के साथ रात के समय नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर पहले जरूरतमंद परिवारों का सर्वे करते हैं और इसके बाद वास्तविक जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराते हैं।

कुशीनगर।सुकरौली
पूरा उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। लगातार गिरते तापमान, तेज पछुआ हवाओं और सुबह-शाम छाए घने कोहरे के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जहां सक्षम और मध्यम वर्ग के लोग किसी तरह ठंड का सामना कर पा रहे हैं, वहीं गरीब और असहाय लोगों के लिए यह ठंड बड़ी चुनौती बन गई है। कंबल और गर्म कपड़ों के अभाव में सबसे अधिक दिक्कत इन्हीं लोगों को झेलनी पड़ रही है।
भीषण ठंड को देखते हुए कुशीनगर जिले में कई समाजसेवी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं। जिले के अलग-अलग इलाकों में गरीबों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें सर्दी से कुछ राहत मिल सके। इसी क्रम में नगर पंचायत सुकरौली में भी एक सराहनीय पहल देखने को मिल रही है, जहां समाजसेवियों द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
नगर पंचायत सुकरौली निवासी समाजसेवी अनमोल जायसवाल पुत्र दीपक जायसवाल द्वारा गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण किया जा रहा है। अनमोल जायसवाल अपनी टीम के साथ रात के समय नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर पहले जरूरतमंद परिवारों का सर्वे करते हैं और इसके बाद वास्तविक जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराते हैं। यह अभियान पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस संबंध में अनमोल जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष ठंड सामान्य से कहीं अधिक पड़ रही है और कई गरीब परिवारों के पास ठंड से बचाव का कोई साधन नहीं है, जिसके चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाने का निर्णय लिया।
उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में और अधिक गरीबों को कंबल वितरित किए जाएंगे। पहले दिन ही करीब 50 जरूरतमंदों को कंबल दिए गए हैं। समाजसेवियों की इस मानवीय पहल से गरीबों के चेहरे पर राहत की मुस्कान देखने को मिल रही है और क्षेत्र में इस प्रयास की सराहना हो रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!