ताज़ा ख़बरें

जय जिनेन्द्र महिला मंडल के चुनाव सम्पन्न

पायल जैन अध्यक्ष,निशा पंचोलिया सचिव,पिंकी जैन कोषाध्यक्ष नियुक्त

जय जिनेन्द्र महिला मंडल के चुनाव सम्पन्न

पायल जैन अध्यक्ष,निशा पंचोलिया सचिव,पिंकी जैन कोषाध्यक्ष नियुक्त

खंडवा/ जय जिनेन्द्र महिला मंडल के वार्षिक चुनाव श्री पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला सराफा बाजार खण्डवा में दिनांक 5 जनवरी सोमवार को सर्वसम्मति से निर्विरोध सम्पन्न हुए जिसमे कार्यकारिणी का पुनर्गठन सभी सदस्यों की सहमति से किया गया।
समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि बैठक में पायल पंकज जैन को अध्यक्ष एवं निशा पंचोलिया को सचिव पद पर निर्विरोध मनोनीत किया गया वही पिंकी प्रशांत जैन को कोषाध्यक्ष एवं कामिनी अतुल जैन को सांस्कृतिक सचिव पद के लिए आगामी एक वर्ष के लिए चयन किया गया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी को सदस्य विनीता जैन ,योगिता जैन ,जसवंती जैन ,सुषमा जैन ,बेला जैन ,साधना जैन अनामिका जैन ,आशिमा जैन सहित पोरवाड दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष वीरेन्द्र भट्यान,सचिव नितिन जैन, कोषाध्यक्ष संतोष बॉस,उपाध्यक्ष दिनेश जैन, अविनाश जैन, पंकज जैन,प्रेमांशु चौधरी ,सुनील जैन,दिलीप पहाड़िया,चिंतामण जैन,राहुल जैन,कांतिलाल जैन, सहित ट्रस्ट मंडल द्वारा बधाई दी गई।समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि महिला मंडल की नव निर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती पायल पंकज जैन के नेतृत्व में  जय जिनेन्द्र महिला मंडल समाज की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएगा एवं समाज के साथ समय समय पर होने वाली गतिविधियों में भाग लेकर सहयोग प्रदान करेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!