ताज़ा ख़बरें

जिले मे जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 14 आरोपियों सहित सट्टा एक्ट के प्रकरण मे 01 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 14 आरोपियों सहित सट्टा एक्ट के प्रकरण मे 01 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 04 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
खंडवा, 02 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 01.01.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना मोघट रोड के आरोपी सुनिल पिता विक्रम भील उम्र 32 साल निवासी ग्राम अहमदपुर खैंगाव खण्डवा के कब्जे से 25 क्वाटर देशी प्लेन शराब की अवैध शराब कीमती 2250/-रूपये की जप्त की गई। मोघट रोड के आरोपी भुपेन्द्र पिता किशोर नागर जाति नागर उम्र 35 साल निवासी चम्पानगर, रामेश्वर रोड खंडवा के कब्जे से देशी महुआ शराब की 05 लिटर अवैध शराब कीमती करीबन 500/- रूपये की जप्त की गई। आरोपी राजेश पटेल पिता कैलाश पटेल उम्र 28 साल जाति कुन्बी निवासी रेहमापुर थाना पदमनगर जिला खंडवा शराब पिलाते हुए पाया गया जिसके कब्जे से देशी प्लेन शराब का क्वार्टर व एक डिस्पोजल गिलास, तथा चखने का पैकेट कुल कीमती 100/-रूपये की जप्त की गई। थाना पंधाना के आरोपी रोषित पिता तुलसीराम सोने उम्र 21 साल निवासी ग्राम कुमठी के कब्जे से 13 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1300/-रूपये की जप्त की गई। आरोपी पाराचंद पिता रायसिंह भील उम्र 40 साल निवासी ग्राम राजगढ के कब्जे से 15 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब किमती 1500/- रूपये की जप्त की गई। आरोपी रामलाल पिता चन्दुलाल सावले जाति कोरकू उम्र 25 साल निवासी ग्राम गदडीयाखेडा थाना खालवा हाल ग्राम दोंदवाडा के कब्जे से 18 क्वाटर देशी प्लेन शराब की अवैध शराब कीमती करीबन 1440/- रूपये की जप्त की गई। थाना जावर के आरोपी अविनाश पिता मौहनलाल मालवीय उम्र 28 साल निवासी ग्राम जावर के कब्जे से 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/- रूपये की जप्त की गई। आरोपी अजय पिता हरकचंद ढाकसे उम्र 31 साल निवासी ग्राम भावसिगपुरा थाना जावर जिला खंडवा के कब्जे से 28 क्वार्टर कीमती 2240/-रूपये की जप्त की गई। थाना पिपलोद के आरोपी दिपक पिता फत्तु जाति गवली उम्र 48 साल निवासी ग्राम राजगढ के पास से देशी प्लेन शराब के 22 क्वार्टर कीमती 1650/- रूपये की जप्त की गई। थाना मांधाता के आरोपी राजेन्द्र पिता प्रतापसिंह निहाल उम्र 45 साल नि. एखंड पुराना के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200/- रूपये की जप्त की गई। आरोपी मदन गौड पिता रंजीत गौड उम्र 40 साल नि. वार्ड 09 कोठी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती करीबन 1000/- रूपये की जप्त की गई। थाना धनगांव के आरोपी नरेन्द्र पिता रमेश आदित्य उम्र 34 साल निवासी कसरावद जिला खरगोन को अवैध रूप से शराब बेचते हुये पकडकर आरोपी के कब्जे से 17 क्वाटर देशी प्लेन शराब कीमती 1360/- रूपये की जप्त की गई। थाना खालवा के आरोपी महेश पिता बंशीलाल राठीया उम्र 23 साल निवासी ग्राम सावलीखेडा के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 1500/- रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1), 36बी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 01.01.2026 को थाना कोतवाली के आरोपी अमित उर्फ गोलू पिता सतीश सरपाल जाति हरीजन उम्र 35 वर्ष निवासी बडाअवार खंडवा को लोगो से रूपये पैसे लेकर सटटा अंक पर्ची लेख करते पकडा जिसके कब्जे से दो सट्टा अंक लिखी पर्ची एक लीड पेन व कार्बन का टुकडा व नगदी 300 रूपये जप्त किये गये| उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 01.01.2026 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 04 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 2000/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 01.01.2026 को कुल 03 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 170 BNSS के तहत 02 प्रकरणों मे 03 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 03 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!