ताज़ा ख़बरें

*सरस्वती शिशु मंदिर आनन्दनगर में वार्षिक उत्सव सम्पन्न हुआ

खास खबर

*सरस्वती शिशु मंदिर आनन्दनगर में वार्षिक उत्सव सम्पन्न हुआ
खण्डवा//सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आंनद नगर खंडवा विद्यालय में जयघोष वार्षिक उत्सव का आयोजन दिनांक 23/12/2025 को किया गया जिसमें मुख्य अतिथि खंडवा की प्रथम नागरिक अमृता अमर यादव (खंडवा महापौर), ब्रह्मानंद पाराशर ग्रामीण शिक्षा प्रांतीय सचिव, सत्यनारायण लववंशी प्रांतीय खेल संयोजक एवं खंडवा विभाग समन्वयक,  तेजकरण पवार समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा समिति सचिव, रविंद्र चांडक समिति कोषाध्यक्ष,  डॉ. शिव शंकर गुर्जर , अमृतपाल  चावला उपस्थित थे.
अतिथियों द्वारा‌ वार्षिकोत्सव का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया! अतिथि परिचय श्रीमती शालिनी चंदेल (विद्यालय प्रधानाचार्य) द्वारा करवाया गया! अतिथि स्वागत तेजकरण  पवार विद्यालय प्राचार्य एवं प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया! विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन चंद्रशेखर मिश्रा सचिव द्वारा प्रस्तुत किया गया! पुरस्कार वितरण- मेरिट, खेल एवं विज्ञान एवं खेल प्रतियोगिता में उपलब्धि प्राप्त करने वाले भैया-बहिनों को पुरस्कृत किया गया। *मुख्य अतिथि उद्बोधन* अमृता अमर यादव एवं ब्रह्मानंद पाराशर ने अपना सारगर्भित एवं प्रेरणादायी उद्बोधन दिया! *अध्यक्षीय उ‌द्बोधन*  तेजकरण पवार ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षा तो हर विद्यालय में मिलती है परंतु समग्र विकास के लिए शिक्षा सिर्फ शिशु मंदिरों में ही प्रदान की जाती है! संघ शताब्दी वर्ष को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने योग, संस्कार से सफलता,भारतीय ज्ञान परंपरा, संभाजी महाराज, शिवाजी महाराज, राजस्थानी नृत्य ,देवी आराधना नृत्य, नारि शिक्षा आदि मनमोहक प्रस्तुतियों से भैया-बहिनों ने सभी का मन मोह लिया! कार्यक्रम का समापन समता, घोष की मधुर ध्वनि के साथ संचलन के साथ हुआ! जिससे सम्पूर्ण सभागार के वातावरण में जोश, उत्साह,राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण हो गया! वार्षिक उत्सव के अवसर पर विद्यालय परिवार, समिति के सम्माननीय सदस्य, अभिभावकगण परिवार सहित व नगर के समस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे! कार्यक्रम अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय प्राचार्य द्वारा किया गया!

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!