
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव , जिला प्रभारी उबैद उल्ला पहुचे खंडवा

“चलो पंचायत–चलो वार्ड” कार्यक्रम के अंतर्गत
गांधी भवन ली बैठक
खण्डवा/
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उबैद उल्ला का प्रभार क्षेत्र जिला खण्डवा में प्रथम दौरा कार्यक्रम के तहत बुधवार को दोपहर 12.30 खंडवा पहुचकर गांधी भवन में बैठक लेकर कार्यकर्तओं को संबोधित किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि जिला प्रभारी उबैद उल्ला ज़िला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी जिला स्तरीय बैठक एवं नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्षगण व समस्त निर्वाचित पदाधिकारीयो से वन टू वन चर्चा कर मार्गदर्शन दिया एवं संगठन को मजबूत करने को लेकर मार्गदर्शन दिया।
उबैद उल्ला ने खण्डवा में “चलो पंचायत–वार्ड” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला युवा कांग्रेस खण्डवा के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य संगठन को एक-एक वार्ड एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करते हुए आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना है और युवा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना है।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी,युवा कांग्रेस खण्डवा जिला अध्यक्ष अनिल जाधव ने भी उपस्थित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठन विस्तार को लेकर टिप्स दिए।
इस अवसर पर प्रियेश चौकडे,इम्तियाज खान,शहजाद पवार,सागर पवार,आदित्यराज गोड, निखलेश पालवी,मोहम्मद शोहब, मोन्टी पवार,जय पटेल,पलाश जैन पंधाना,राजू गुर्जर, ऋषिराज डोडियार,विजय तोमर,हेमंत राठौड सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।









