ताज़ा ख़बरें

जिले मे जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
25 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 19 दिसंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 18.12.2025 को कुल 10 गिरफ़्तारी, 31 जमानती वारंट, 45 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 18.12.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना जावर के आरोपी अजय पिता बंसत गिन्नारे उम्र 23 साल निवासी संजय नगर खण्डवा के कब्जे से देशी प्लेन मदिरा 120 क्वाटर कीमती 9600 रुपये विधिबत जप्त की/-रूपये की जप्त की गई| थाना पिपलोद के आरोपी रघुनाथ पिता गजराज जाति बलाही उम्र 50 साल निवासी ग्राम रामपुरी के कब्जे से 08 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब कीमती 800/-रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 18.12.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 18 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 8200/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 18.12.2025 को कुल 25 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 06 प्रकरणों मे 07 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 08 प्रकरणों मे 18 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 06 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!