ताज़ा ख़बरें

राज्यस्तरीय जैव विविधता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न।

खास खबर

**एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा✍️

राज्यस्तरीय जैव विविधता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न।

खंडवा। जैव विविधता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का राज्य स्तरीय आयोजन संपन्न हुआ जिसमें उत्साह के साथ विद्यार्थियों ने भाग लिया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि विविध जैव विविधता से परिपूर्ण मध्यप्रदेश को विभिन्न प्रजाति के पशु,पक्षी ,पौधे ,फल,फूल , अन्न आदि के क्षेत्र में विद्यार्थियों को जागरूक एवं प्रेरित कर और अधिक समृद्ध करने के उद्देश्य से स्कूली विद्यार्थियों के बीच प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को मध्यप्रदेश जैव विविधता बोर्ड ,शिक्षा व वन विभाग के समन्वय से जिला जिलास्तरीय क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त शासकीय हाईस्कूल डुल्हार टीम में शामिल अंतिम पटेल ,माधुरी चौहान और निर्मला पटेल ने खंडवा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए एक साथ पचपन जिला मुख्यालय पर आयोजित इस प्रदेशस्तरीय ऑनलाइन क्विज में 100 बहुविकल्पी और मल्टीमीडिया आधारित प्रश्नपत्र को हल किया। जिला वनमंडलाधिकारी राकेश डामोर , समाजसेवी सुनील जैन रमसा प्रभारी संगीता सोनवाने ,जिला ईको क्लब प्रभारी संदीप जोशी ने टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भेंट की । इस अवसर पर वनविभाग के अमित मिश्रा,शंकर सिंह चौहान,सूर्यकांत टहनगुनिया और टीम के प्रभारी शिक्षक कैलाश वर्मा भी उपस्थित रहे ।
.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!