जिले मे जुआ एवं सट्टा एक्ट प्रकरण मे कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 76 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
29 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 04 दिसंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 03.12.2025 को कुल 12 गिरफ़्तारी, 26 जमानती वारंट, 77 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 03.12.2025 को थाना हरसूद के आरोपीगण 01. आरिफ पिता नियाज मोहम्मद उम्र 33 साल निवासी ग्राम लहाड़पुर, 02. सद्दाम पिता शेरू उम्र 34 साल निवासी ग्राम पिपलानी तथा 03. अरविन्द पिता आनंद उम्र 28 साल निवासी पोखरनी एवं 04. गब्बर नि. आशापुर 05. मितेश नाथ नि. पोखरनी 06. सन्नी ठाकुर नि. लहाडपुर, 07. अभय ठाकुर नि. खिरकियाँ व अन्य ताश पत्तो से रूपयों का दांव लगाकर हार जीत कर जुँआ खेल रहे थे जिनके विरूद्ध जुँआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 03.12.2025 को थाना खालवा के आरोपी दीपेश पिता सुखराम मालवीय उम्र 28 साल निवासी कुडमी मोहल्ला खालवा के कब्जे से 04 सट्टा अंक लिखी पर्चीया व नगदी 570 रुपये, एक लीड पेन जप्त किया गया| उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 03.12.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 76 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 32400/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 03.12.2025 को कुल 29 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 12 प्रकरणों मे 23 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 05 प्रकरणों मे 06 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 18 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
0 2 minutes read










