बदायूँ. म्याऊं ब्लॉक के ग्राम पंचायत गौतरा नरपत खुर्द में मिट्टी खनन माफियाओं की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। ओवरलोड डंफर में मिट्टी भरकर निकलने वाले वाहनों ने सरकारी स्कूल जाने वाले मुख्य रास्ते को बुरी तरह जर्जर कर दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार, भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया है। बरसात में हालात और भी खतरनाक बन जाते हैं।
पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और खनन माफियाओं की मनमानी पर रोक लग सके।