अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

शिकायतकर्ता के साथ कुल 99,999/- रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ठगी की गयी 99,999/- की पूर्ण धनराशि को संबंधित बैंक में होल्ड कराते हुये वापस कराने के संबंध में ।

शिकायतकर्ता के साथ कुल 99,999/- रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ठगी की गयी 99,999/- की पूर्ण धनराशि को संबंधित बैंक में होल्ड कराते हुये वापस कराने के संबंध में ।

जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह ,अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी व क्षेत्राधीकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है । जिसमें पीडित/शिकायतकर्ता राम कुमार सिह पुत्र जुगेंद्र सहि नि0 कस्वा व थाना उसहैत, बदायूँ के साथ दिनांक 29/10/2025 को 99,999/- रुपये की साइबर ठगी की गयी थी, जिसकी आवेदक राम कुमार सिह उपरोक्त द्वारा साइबर क्राइम थाना जनपद बदायूँ उपस्थित आकर तत्काल अपनी शिकायत दर्ज करायी गयी जिसकी शिकायत संख्या – 33110250150744 जिसमें थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए आवेदक के साथ की गयी साइबर ठगी की पूर्ण धनराशि 99,999/- धनराशि तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज करा दिया गया तदुपरान्त उक्त साइबर ठगी की धनराशि शिकायतकर्ता/पीडित के खाते में स्थानान्तरित किये जिसमें आवेदक के खाते में आज दिनांक 11.12.2025 को फ्राड की गयी पूर्ण धनराशि 99,999/- रुपये वापस गये है ।

टीम के सदस्य-
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन मय थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ।
प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिह मय जनपदीय साइबर सैल जनपद बदायूँ

साइबर अपराध से बचाव हेतु सावधानीः-
* लोन/गेम एप के मकडजाल से बचें
* पैसे के लालच में अपना अकाउण्ट एवं सिम कार्ड किसी को न दें।
किसी अनजान व्यक्ति द्वारा बताये गये किसी एप को डाउनलोड न करें, साइबर अपराधियो द्वारा Whatsapp स्क्रीनशेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर अपका फोन एक्सेस करके उसका गलत उपयोग किया जा सकता है।

गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने से बचे। साइबर अपराधियों द्वारा गूगल पर विभिन्न कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड किये गये हैं. अतः किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकालने के लिए हमेशा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से ही निकालें।

सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेन्ड रिक्वेस्ट / वीडियो कॉल एक्सेप्ट न करें। साइबर अपराधियों द्वारा लोगो को सोशल साइट पर आनलाइन चैट कर सेक्सुअली उकसाकर उनका न्यूड वीडियो रिकार्ड कर ब्लैकमेल किया जाता है। अतः सोशल मीडिया पर हमेशा सावधान रहें।
किसी भी दशा में अपना व्यक्तिगत विवरण किसी अनजान के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आने वाले विज्ञापनों से खरीदारी में हमेशा सावधान रहें।

* ठगी का शिकार होने पर अपने नजदीकी थाने की साइबर सेल पर तत्काल संपर्क करें अथवा भारत सरकार द्वारा जारी नंबर 1930 पर कॉल करें। किसी भी प्रकार के साइबर क्राइम से सम्बन्धित आनलाइन शिकायत भारत सरकार द्वारा जारी अनलाइन नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in के माध्यम से करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!