अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

अटेना घाट पर अरवेश यादव की अंत्येष्टि में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ,हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेसियों में आक्रोश

अटेना घाट पर अरवेश यादव की अंत्येष्टि में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ,हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेसियों में आक्रोश

अरवेश यादव को न्याय दिलाने को 9 नवंबर को उसावां में उपवास पर बैठेंगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव , अरवेश यादव की श्रद्धांजलि सभा होगी उत्तर प्रदेश में चल रहा जंगलराज

काग्रेंस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि बदायूं उसावां मे 07 नवंबर। उत्तर प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। सत्ता के संरक्षण के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद है । अरवेश यादव की हत्या के तीन दिन बाद भी हथियारों की गिरफ्तारी नहीं होने से सत्ता की नियत पर सवाल खड़े हो गए हैं। कल तक हथियारों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 9 नवंबर को उसावां में अरवेश यादव को न्याय दिलाने को उपवास करेंगे।

उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने आज अटेना घाट पर अरवेश यादव की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि अरवेश यादव को न्याय दिलाने को कांग्रेस संघर्ष करेगी। अरवेश यादव को श्रद्धांजलि देने को 9 नवंबर को उसावां में श्रद्धांजलि सभा होगी।कहा कि अपराधियों को जीरो टालरेंश का मुख्यमंत्री का दावा फेल हो चुका है। मुख्यमंत्री की बिरादरी के अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव अरवेश यादव के बच्चों एवं परिजनों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की। अरवेश यादव के पांच बच्चे हैं । विकास उम्र 8 वर्ष, अंशुल 6 वर्ष, अनिकेत 1/2 वर्ष ,स्वेता 12 वर्ष ,नन्ही 10वर्ष । अरवेश की हत्या के बाद बच्चे अनाथ हो गए हैं। उन्होंने अरवेश यादव के बच्चों को एक करोड़ का मुआवजा देने और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान कांग्रेस जिला सचिव बृजेश मैथिल ,धर्मवीर धोबी , रिटायर्ड कानूनगो सुरेंद्र यादव , शोसल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव समेत कई कांग्रेस नेता शामिल रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!