ताज़ा ख़बरें

जिला बदर के आरोपी दिनेश को जिला दंडाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

खास खबर

जिला बदर के आरोपी दिनेश को जिला दंडाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
खंडवा, 05 नवंबर 2025 थाना मूंदी के चौकी प्रभारी बीड उप निरीक्षक राधेश्याम मालवीय द्वारा पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देश पर थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाश, गुण्डा बदमाश व जिला बदर के अनावेदको चेक किया गया चेकिंग के दौरान जिला बदर बदमाश दिनेश उर्फ पप्पु पिता गणेश कुन्बी उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम बीड को चेक करते घर पर हाजिर मिला, जो माननीय जिला दंडाधिकारी खण्डवा के आदेश क्र. पृष्ठ के. 16327/ वाचक/2025/खण्डवा दिनांक 23.09.2025 के आदेश से अनावेदक दिनेश उर्फ पप्पु पिता गणेश कुन्बी उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम बीड को दिनांक 23.09 2025 को खण्डवा एवं सीमावर्ती जिले बुरहानपुर, खरगोन, देवास बैतुल, हरदा एवं इंदौर की सीमा से एक वर्ष अवधि तक निष्कासित करने का आदेश पारित किया गया था, का उल्लंघन करते पाया गया।
उक्त जिला बदर बदमाश आरोपी दिनेश उर्फ पप्पु जिला बदर अवधि में चौकी बीड थाना मूंदी जिला खण्डवा सीमावर्ती जिले सीमा में प्रवेश करने कि वैध अनुमति बाबत पुछताछ करते कोई वैध अनुमति के दस्तावेज पेश नही किया आरोपी दिनेश उर्फ पप्पु पिता गणेश कुन्बी उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम बीड का उक्त कृत्य धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधि. 1990 एवं धारा 223 बी.एन.एस. के तहत दण्डनीय पाये जाने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी दिनेश उर्फ पप्पु के विरुद्ध थाना मूंदी में अप.क्र. 110/25 धारा 14 म.प्र.रा.सु. अधि. एवं 223 बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। दिनांक 4/11/025/को जिला बदर के आरोपी दिनेश उर्फ पप्पू वर्मा को न्यायालय पेश कर जिला जेल खंडवा भेजा गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!