अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

कमिश्नर-डीआईजी ने ककोड़ा मेले का दौरा कियाः सुरक्षा-सुविधाएं परखीं, डीएम-एसएसपी को दुरुस्त करने के निर्देश दिए

आज दिनांक 30 अक्टूबर दिन गुरुवार को कमिश्नर-डीआईजी ने ककोड़ा मेले का दौरा कियाः सुरक्षा-सुविधाएं परखीं, डीएम-एसएसपी को दुरुस्त करने के निर्देश दिए बदायूं में लगने वाले रुहेलखंड के मिनीकुंभ मेला ककोड़ा का बरेली मंडल के कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी और डीआईजी बरेली रेंज एके साहनी ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मेले में मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने बदायूं के डीएम और एसएसपी को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कमिश्नर और डीआईजी ने बदायूं पहुंचकर डीएम-एसएसपी के साथ मेला ककोड़ा का दौरा किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के स्नान के लिए बनाए गए घाट का निरीक्षण किया और प्रवासियों की सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने घाट पर फ्लड पीएसी तैनात करने और स्थानीय गोताखोरों को टीम में शामिल करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, अधिकारियों ने मेले में बनाए गए वॉच टावर, पुलिस चौकियों और मेला कोतवाली का भी जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी श्रद्धालु को गहरे पानी में जाने की अनुमति न दी जाए। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने सड़क की गुणवत्ता में सुधार लाने और हैंडपंपों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को पेयजल के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने अन्य मूलभूत सुविधाओं में मिली खामियों को भी जल्द दूर करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि मेले के उद्घाटन तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!