ताज़ा ख़बरें

चौकी पुनासा थाना नर्मदानगर द्वारा 72 घण्टे के अंदर बैटरी चोरो का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया मशरुका बैटरी कीमती 45000/-रूपए का मशरुका जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

खास खबर

चौकी पुनासा थाना नर्मदानगर द्वारा 72 घण्टे के अंदर बैटरी चोरो का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया मशरुका बैटरी कीमती 45000/-रूपए का मशरुका जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश
खंडवा, 24 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो मे माल-मुल्जिम की धर पकड एवं बरामदगी करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिह गवली के नेतृत्व में थाना नर्मदा नगर के अपराध क्रमांक 252/25 धारा-331(3),305(5) बीएनएस.मे चोरी गया मशरुका बरामद कर आरोपी को गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय पुनासा मे पेश किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- दिनांक 22.10.2025 को फरियादी बबलु पिता सजन पवाँर निवासी ग्राम दौलतपुरा ने रिपोर्ट किया कि वह एसडीएम कार्यालय पुनासा मे स्वान ईंजीनियर के पद पर पदस्थ है।
दिनांक 22.10.2025 के सुबह करीब 10 बजे एसडीएम कार्यालय मे जाकर स्वान रूम खोलकर देखा तो स्वान रूम मे रखी एमरान कंपनी की 09 बैटरीयाँ किमती करीब 45000/-रू.की कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नर्मदानगर मे अपराध क्रमांक 252/25 धारा 331(3),305(5) बीएनएस.का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना के दौरान अज्ञात माल मुल्जिम की तलाश पतारसी के दौरान तकनीकी सहायता प्राप्त कर एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिह गवली एवं.निरीक्षक विकास खींची थाना प्रभारी नर्मदा नगर के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी पुनासा उनि राजेन्द्र सयदे,सउनि.बृजकिशोर कश्यप प्र.आर.124 जितेन्द्र मण्डलोई क्रमांक-413 अरविंद आर. आर. 710 नन्हीलाल यादव की टीम गठित कर भेजा गया। उक्त टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास एवं कस्बा पुनासा मे लगे सीसीटीवी फुटेज एवं तकनिकी सहायता प्राप्त कर फरियादी को दिखाए गए जिसके आधार पर अतुल पिता रायसिह देवडा निवासी पुनासा को अभिरक्षा मे लेकर जूर्म सदर के बारे मे पुछताछ करने पर अपना जूर्म स्वीकार करने से आरोपी अतुल पिता रायसिह देवडा उम्र 26 वर्ष निवासी नहर कालोनी क्रं. 02 पुनासा को दिनांक 24.10.2025 को गिरफ्तार कर आरोपी अतुल के मेमोरेण्डम के आधार पर प्रकऱण मे चोरी किया मशरुका एमरान कंपनी की 09 बैटरीयाँ किमती करीब 45000/-रूपए का मशरुका जप्त कर आरोपी अतुल का दिनांक 06.11.2025 तक का जेआर. फार्म तैयार कर माननीय न्यायालय पुनासा के समक्ष पेश किया गया जहाँ से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी अतुल को सशर्त जमानत का लाभ दिया। प्रकरण मे एक अन्य आरोपी विरेन्द्र देवडा निवासी ग्राम बोरदड का घटना मे प्रयुक्त वाहन मारूति इको वैन सहित घटना दिनांक से फरार है जिसकी तलाश जारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!