ताज़ा ख़बरें

जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा “राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका” अभियान के तहत स्कूल एवं कालेजों मे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों को जानकारी दी गई

खास खबर

जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा “राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका” अभियान के तहत स्कूल एवं कालेजों मे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों को जानकारी दी गई
चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कर विद्यार्थियों एवं युवाओ को राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक किया
खंडवा, 24 अक्टूबर 2025
दिनांक 21.10.2025 से 31.10.2025 तक 10 दिवसीय कार्यक्रम श्रीमान पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन 2019 मे लिए गये निर्णय अनुसार राष्ट्र और उसके नागरिकों की सेवा मे पुलिस कर्मियों की शहादत को उजागर करने के लिए प्रत्येक वर्ष पुलिस स्मृति दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यकम आयोजित किया जाता है|
जिला खंडवा मे राष्ट्रीय एकता अभियान को सफल बनाने के लिए दिनांक 24.10.2025 को पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा जारी जागरूकता अभियान के चतुर्थ दिवस के क्रम में पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज राय के कुशल निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राजेश रघुवंशी व अति पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारनेकर के मार्गदर्शन मे जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा प्रदेश व्यापी अभियान के तहत स्कूल एवं कालेजों मे जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
थाना मूंदी अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता की गई| इस प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति, उनके बलिदान और देशभक्ति की भावना पर भावपूर्ण निबंध प्रस्तुत किए। बच्चों को राष्ट्रप्रेम और इतिहास से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। यह आयोजन न केवल साहित्यिक कौशल को बढ़ावा देगा बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करेगा। चौकी रामनगर द्वारा हाई स्कूल रामनगर में “राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका” पर छात्र से वाद, विवाद, पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई| यह कार्यक्रम छात्रों में देशभक्ति की भावना जगाने और पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारियों को समझाने के उद्देश्य से आयोजित गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!