
*दादा मुनि के जन्मदिन पर सद्भावना मंच ने जयंती मनाई*
खंडवा।खंडवा में जन्मे और देश भर में अपने स्वाभाविक अभिनय के कारण लोकप्रिय हुए सदाबहार अभिनेता अशोक कुमार उर्फ दादा मुनि के जन्मदिन पर सद्भावना मंच सदस्यों ने उन्हें याद किया।
मंच के सदस्य कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि माली कुआं स्थित मंच कार्यालय में सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि खंडवा के चमकते सितारे हरफन मौला किशोर कुमार की ही तरह उनके बड़े भाई अशोक कुमार ने भी खंडवा को देश भर में एक अलग पहचान दिलाई।उनके अभिनय का अंदाज सबसे अलग था, यही कारण है कि हिंदी फिल्म जगत में उनकी कमी आज भी अपूरणीय है तथा कोई भी अन्य अभिनेता उनका स्थान नहीं ले सकता।सद्भावना मंच उनकी जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।इस स्मरण सभा में सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन,पूर्व डीएसपी आनंद तोमर,देवेंद्र जैन,सुरेन्द्र गीते,ज च चौरे,राधेश्याम शाक्य, गणेश भावसार,कमल नागपाल,सुभाष मीणा और कैलाश पटेल आदि उपस्थित रहे।
खंडवा।खंडवा में जन्मे और देश भर में अपने स्वाभाविक अभिनय के कारण लोकप्रिय हुए सदाबहार अभिनेता अशोक कुमार उर्फ दादा मुनि के जन्मदिन पर सद्भावना मंच सदस्यों ने उन्हें याद किया।
मंच के सदस्य कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि माली कुआं स्थित मंच कार्यालय में सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि खंडवा के चमकते सितारे हरफन मौला किशोर कुमार की ही तरह उनके बड़े भाई अशोक कुमार ने भी खंडवा को देश भर में एक अलग पहचान दिलाई।उनके अभिनय का अंदाज सबसे अलग था, यही कारण है कि हिंदी फिल्म जगत में उनकी कमी आज भी अपूरणीय है तथा कोई भी अन्य अभिनेता उनका स्थान नहीं ले सकता।सद्भावना मंच उनकी जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।इस स्मरण सभा में सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन,पूर्व डीएसपी आनंद तोमर,देवेंद्र जैन,सुरेन्द्र गीते,जगदीश चन्द्र चौरे,राधेश्याम शाक्य, गणेश भावसार,कमल नागपाल,सुभाष मीणा और कैलाश पटेल आदि उपस्थित रहे।










