
*बजरंग दल द्वारा भगवा पताका लगा कर दिया अपना त्योहार अपनों से व्यवहार का संदेश*
*गेर हिन्दू की दुकान से हटवाया हिन्दू देवी देवताओ के नाम से लगा बैनर*

खण्डवा//अपना त्यौहार-अपनों से व्यवहार को लेकर गुरुवार को बजरंग दल जिला खंडवा द्वारा खंडवा नगर में भगवा पताका दीपावली की सामग्री की दुकानों पर लगाई गई जिसमें बजरंग दल द्वारा यह साफ संदेश दिया गया है। जिला सहसंयोजक शुभम निकुम ने बताया कि अपना त्यौहार अपनों के साथ व्यवहार करके ही मनाया जाए जिससे आर्थिक उन्नति हिंदू समाज की हो कुछ गैर हिन्दू ऐसे चिन्हित किए गए हैं जो हिंदू देवी देवता के नाम के बैनर लगाकर पटाखे का व्यापार कर रहे हैं बजरंग दल ने प्रशासन से चर्चा करके ऐसे दुकानों पर से तुरंत बेनर उतवारे गए.. इस मौके पर आदित्य मेहता,विनीत सोनी,विकास सातले,अनिमेष जोशी उत्तम यादव,आकाश सोलंकी,मोहित परवानी,कान्हा लाड़,लकी मालाकार, अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे











