ताज़ा ख़बरें

*पंडित दीनदयाल जयंती पखवाड़ा एवं स्वदेशी जागरूक अभियान का आगाज*

खास खबर

*पंडित दीनदयाल जयंती पखवाड़ा एवं स्वदेशी जागरूक अभियान का आगाज*

*मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम कक्षाओं का शुभारंभ*

खंडवा :- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की शालाओं का शुभारंभ एवं दीन दयाल उपाध्याय जयंती पखवाड़ा एवं स्वदेशी जागरूक अभियान का आगाज रविवार दिनांक 12अक्टूबर 2025 को पी एम श्री एक्सीलेंस श्री नीलकंठेश्वर महाविद्यालय मे किया गया। जिसके अंतर्गत जिला समन्वयक जगदीश पटेल द्वारा विद्यार्थियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में बताया गया।साथ ही सी एम सी एल डी पी पाठ्यक्रम संरचना की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा द्वारा भारत माता की जय,जय स्वदेशी,दुध दही थाली में कोका कोला नाली में, उच्च स्वर में नारों के साथ अपने विचार रखते हुए स्वदेशी वस्तुओं के लाभ बताकर उनका उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। एवं वाट्स एप के स्थान पर नया स्वदेशी एप अरटाई एप का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता राजीव मालवीय द्वारा भी दीनदयाल उपाध्याय से प्रेरणा लेकर हमारे देश के उत्पाद ही खरीदें, एवं किसी उत्पाद को खरीदने से पहले जांच पड़ताल कर ही खरीदें। एवं ,जब भी बाजार जायेंगे सामान स्वदेशी लायेंगे ।इस अवसर पर, राहुल राठवे, कल्पना जायसवाल, नारायण फरकले, मनीष गुप्ता, विवेक सारसर सहित बी एस डब्ल्यू एवं एम एस डब्ल्यू के विद्यार्थी शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर किया संचालन परामर्शदाता आशीष पटेल ने किया एवं आभार दिलावर सोनरिश ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!