
“पांजरिया में निकला संघ का शताब्दी वर्ष पथ संचलन…”
“ग्रामीणों ने रांगोली बनाकर, पुष्प बरसाकर पूर्ण उत्साह से किया संचलन का स्वागत…”
खंडवा ( पंजरिया ) : छैगांव माखन खंड के पांजरिया मंडल में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में विजयादशमी उत्सव हेतू पथ संचलन निकाला गया… कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे हीरालाल चौधरी मंचासिन रहे…
संचलन से पूर्व मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित खंडवा जिले के जिला कार्यवाहा नितेश पाटीदार ने अपने बौद्धिक में कहा कि “हिन्दू समाज का गौरव शून्य होता देख कैसे डॉ हेडगेवार के मन में हिंदू समाज को संगठित करने का विचार आया और संघ की स्थापना की प्रेरणा का विचार प्राप्त हुआ , संघ के 100 वर्ष के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संघ के जीवनकाल में तीन बार प्रतिबंध लगे लेकिन संघ ने निरंतर संघर्ष जारी रखा और अपने लक्ष्यों के प्रति कार्य करते हुए आज तक निरंतर साधना जारी है…आज संघ हर ग्राम में कर कर रहा है , संघ पंक्ति में खड़े अंतिम हिन्दू तक पहुंचे यही साधना जारी है, संघ का प्रत्येक स्वयंसवेक राष्ट्र हित और समाज हित में कार्य कर रहा है…
शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन को लेकर समाज में सामाजिक समरसता का भाव जगे , कुटुम्ब प्रबोधन से भारतीय परिवार व्यवस्था स्थापित हो, पर्यावरण संरक्षण हो, नागरिक कर्तव्य के बोध से सुव्यवस्था स्थापित हो, स्व के भाव से स्वदेशी जागरण हो…यही उद्देश्य लेकर चल रहे हैं…
बौद्धिक के पश्चात घोष की धुन पर कदमताल करते हुए पूर्ण अनुशासन के साथ स्वयंसेवक पथ संचलन में निकले और ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर संचलन का समापन हुआ…
कार्यक्रम देखने के लिए ग्राम के स्थानीय समाजजन भी उपस्थित हुए और ग्राम में निकले संचलन का स्वागत अभिनंदन किया गया…












