ताज़ा ख़बरें

एक बार फिर खंडवा का नाम देश भर में रोशन किया खंडवा के कपल प्रकाश उनकी जीवन संजोगनी आरती माली ने।

श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों का चयन इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया।

एक बार फिर खंडवा का नाम देश भर में रोशन किया खंडवा के कपल प्रकाश उनकी जीवन संजोगनी आरती माली ने।

श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों का चयन इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया।

खंडवा। खंडवा के सुप्रसिद्ध प्रकाश माली जो छात्र-छात्राओं को डांस की कला सिखाते हैं और उनके द्वारा डांस सीखे हुए बच्चे प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेकर खंडवा का नाम रोशन कर रहे हैं। हर्ष का विषय प्रकाश एवं उनकी पत्नी आरती माली भी अपना अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। 5 और 6 अक्टूबर को स्वास्तिक गार्डन, सिलोर रोड, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने आरती प्रकाश माली को शुभकामना देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश परफॉर्मिंग आर्ट्स इकाई के अध्यक्ष प्रकाश माली तथा सेक्रेट्री आरती प्रकाश माली द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन संबोधन में आयोजकों ने देशभर से आए कलाकारों का स्वागत करते हुए भारतीय कला, संस्कृति एवं अनुशासन के संरक्षण का संदेश दिया। आयोजन समिति का नेतृत्व मध्य प्रदेश यूनिट के अध्यक्ष प्रकाश माली एंड टीम ने रविकांत शर्मा, श्रीमती रीता शर्मा, रविन्द्र जड़ोंन, श्रीमती मंजरा जड़ोंन , मनोज खुशलानी, जगदीश वधवानी का स्वागत किया। मंच संचालन मनदीप कौर एवं सारण्या विशाल ने किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में पूरे देश भर के आए डांस कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एडवोकेट गिरिजेश पाठक , डॉ उमेश पाठक एवम श्रीमती ममता पाठक उपस्थित रहे और विशेष अतिथी — प्रकाश सिन्हा, उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय परफॉर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं अध्यक्ष, बंगाल यूनिट तजिंदर सिंह, अध्यक्ष, जम्मू-कश्मीर यूनिट गुरविंदर कौर, महासचिव सुदेश सलगांवकर, अध्यक्ष, गोवा यूनिट बेला बेन के. मेहता, अध्यक्ष, गुजरात यूनिट सूरज वर्मा, सचिव, बिहार यूनिट आदित्य भट्ट, सचिव, उत्तराखंड यूनिट अमन राघव, अध्यक्ष, दिल्ली यूनिट मोहन अरोरा एवं आशीष मिश्रा, आयोजन सचिव, उत्तर प्रदेश यूनिट आशीष आर्य, अध्यक्ष, हरियाणा यूनिट सरिता शर्मा, प्रतिनिधि, राजस्थान यूनिट आरती भाटिया, अध्यक्षा, महाराष्ट्र यूनिट निर्णायक मंडल में शामिल रहे — इंटरनेशनल डांस अवॉर्डी सोनालिका किशोर, आशीष, आदित्य, अमन, सुदेश, राजस्थान से संगीत गुरु सरिता शर्मा, Q वर्ल्ड भांगड़ा आर्टिस्ट गुरविंदर कौर, तान्या मित्तल और पंजाब से संगीत गुरु मनदीप सिंह। प्राइड ऑफ मध्य प्रदेश अवार्ड 2025 वाणी पाठक साउथ एशियन कप एवं इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट , प्राइड फेस ऑफ ग्वालियर मध्य प्रदेश अवार्ड 2025 का सम्मान मानवी शर्मा, आर्य त्रिपाठी एवं हर्षिता जादौन को नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम गौरवान्वित करने हेतु प्रदान किया गया। भारत के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों और शैलियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। जिले के कलाकारों ने भी कई पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया — विजेता कलाकारों के नाम इस प्रकार हैं: स्वर्ण पदक नित्या पाठक, मानवी शर्मा , ख़ुशी शर्मा,कोयल शिवहरे,माही शर्मा,काजल खुशलानी, हर्षिता जड़ोंन,दक्ष श्रीवास्तव। रजत पदक: खुशहाली विश्वकर्मा, क्रति दुबे, खुशबू श्रीवास्तव, भूमि जैन, फेनल वधवानी। इन सभी विजेता कलाकारों को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर प्रतिभागियों का चयन इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित कलाकारों को शीघ्र ही चयन पत्र प्रेषित किए जाएंगे। समापन सत्र में अतिथियों एवं निर्णायकों का सम्मान किया गया। आयोजकों ने घोषणा की कि आगामी वर्ष इस आयोजन को और भी व्यापक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। दीप प्रज्वलन एवं आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!