
रिपोर्टर= भव्य जैन
झाबुआ। शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ में दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को अंतर-महाविद्यालयीन जिला स्तरीय कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं खेल मैदान पूजन के साथ श्रीफल अर्पित कर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय झाबुआ के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रविन्द्र सिंह तथा शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ की प्राचार्य डॉ. अंजना मुवैल द्वारा किया गया।
शुभारंभ अवसर पर डॉ. रविन्द्र सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। युवाओं को खेलों से जुड़कर देश का मान बढ़ाना चाहिए।
प्राचार्य डॉ. अंजना मुवैल ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल में उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएं हैं, अच्छे खेल प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया जा सकता है।
उन्होंने सभी टीमों, खेल प्रतिभाओं और अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस प्रतियोगिता में निम्न महाविद्यालयों की टीमें शामिल हुईं —
पीएम श्री शासकीय शहीद चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ
शासकीय आदर्श महाविद्यालय झाबुआ
शासकीय महाविद्यालय थांदला
शासकीय महाविद्यालय पेटलावद
शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ
मैच परिणाम इस प्रकार रहे:
ओपनिंग मैच: थांदला बनाम आदर्श महाविद्यालय झाबुआ — आदर्श महाविद्यालय झाबुआ विजेता रहा।
दूसरा मैच: पेटलावद बनाम कन्या महाविद्यालय झाबुआ — कन्या महाविद्यालय झाबुआ ने जीत दर्ज की।
तीसरा मैच: आदर्श महाविद्यालय झाबुआ बनाम पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस झाबुआ — आदर्श कॉलेज विजेता रहा।
फाइनल मैच: आदर्श महाविद्यालय झाबुआ बनाम कन्या महाविद्यालय झाबुआ — शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ विजेता, तथा आदर्श महाविद्यालय झाबुआ उपविजेता रहा।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि
डॉ. जे. सी. सिन्हा (प्राचार्य, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, झाबुआ) एवं
श्री अशोक त्रिवेदी (अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति, कन्या महाविद्यालय झाबुआ) रहे।
प्राचार्य डॉ. अंजना मुवैल ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
अपने उद्बोधन में डॉ. जे. सी. सिन्हा ने कहा कि हर व्यक्ति में प्रतिभा होती है, बस उसे निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने पारंपरिक खेलों जैसे कबड्डी, तीरंदाजी, दौड़ आदि को अपनाने पर जोर दिया।
श्री अशोक त्रिवेदी ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। महिलाओं को भी खेल व व्यायाम के माध्यम से अपनी शक्ति बढ़ानी चाहिए।
मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के रेफरी श्री मनोज पाठक एवं श्री रामसिंह मोहनिया (जिला खेल प्रशिक्षक, झाबुआ) रहे।
महाविद्यालय की स्पोर्ट्स अधिकारी डॉ. विद्या चौहान ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी 9 अक्टूबर 2025 को एम.एल.बी. कॉलेज किला मैदान, इंदौर में आयोजित संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में झाबुआ जिले का नेतृत्व करेंगी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. लोकेन्द्र सिंह झाला ने किया एवं अंत में डॉ. विद्या चौहान ने सभी महाविद्यालयों के स्पोर्ट्स अधिकारियों व टीम मैनेजरों का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. रीता गणावा, डॉ. जयमाल डामोर, डॉ. पूजा बघेल, प्रो. कोमल बारिया, डॉ. रितु राठौर, डॉ. नारु कटारा, डॉ. सारिका डूडवे, डॉ. लोकेन्द्र सिंह झाला, डॉ. रिद्धि माहेश्वरी, डॉ. मनोहर सोलंकी, डॉ. जुवान सिंह चौहान, श्रीमती तारा बिलवाल, श्री मुन सिंह परमार, श्री प्रकाश मैड़ा, श्री रामसिंह गणावा, श्री रमेश डामोर, श्रीमती पार्वती हिहोर, सुश्री सरिता भगोरा एवं सुश्री जयश्री जोशी का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित रहा।











