ताज़ा ख़बरें

“राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर गुड़ी मंडल में निकला शताब्दी वर्ष पथ संचलन…”

खास खबर

तनीश गुप्ता✍️

“राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर गुड़ी मंडल में निकला शताब्दी वर्ष पथ संचलन…”

खंडवा ( गुड़ी ) : सिंगोट खंड के गुड़ी मंडल में शताब्दी वर्ष में आयोजित विजयादशमी पर्व पर पथ संचलन निकाला गया, कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे संतोष जैन एवं मुख्य वक्ता नितेश पाटीदार मंचासिन रहे…

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित खंडवा जिले के जिला कार्यवाहा नितेश पाटीदार ने अपने बौद्धिक में संघ के 100 वर्ष के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सब कहते थे कि संघ को 100 वर्ष हो रहे है तो संघ कुछ बड़ा करेगा कुछ अलग करेगा लेकिन आज भी संघ अपनी मूल जड़ों की तरफ और मजबूती से जा रहा है, आज भी संघ हर ग्राम में शाखा हो, हर घर में स्वयंसेवक हो, संघ पंक्ति में खड़े अंतिम हिन्दू तक पहुंचे यही साधना जारी है, संघ का प्रत्येक स्वयंसवेक राष्ट्र हित और समाज हित में कार्य कर रहा है…
शिवाजी की जीवन प्रेरणा बताते हुए कहा कि समाज में सामाजिक समरसता का भाव जगे , कुटुम्ब प्रबोधन से भारतीय परिवार व्यवस्था स्थापित हो, संघ द्वारा बताए गए पंच परिवर्तन को प्रत्येक हिन्दू परिवार आत्मसात करे यही हमारा कर्तव्य है…
बौद्धिक के पश्चात घोष की धुन पर कदमताल करते हुए पथ अनुशासन के साथ पथ संचलन प्रारंभ हुआ जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवक ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए निकले…
कार्यक्रम देखने के लिए ग्राम से बढ़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण समाज के लोग उपस्थित हुए और ग्राम में निकले संचलन पर पुष्प बरसाकर स्वागत अभिनंदन किया गया…

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!