आचार्य विद्यासागर, समयसागर एवं ज्ञानमती माताजी के जन्म उत्सव पर शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 7 अक्टूबर।
धार्मिक तंबोला गरबा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
खंडवा शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महा मुनिराज श्री समय सागर जी मुनिराज एवं पूज्य मां आर्यिका श्री ज्ञानमती माताजी का जन्मोत्सव 7 अक्टूबर को मनाने जा रहे है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 7 अक्टूबर मंगलवार को चंद्रमा की पूर्णिमा की चांदनी रात के बीच बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में शाम 7:00 बजे से धार्मिक गरबा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं धार्मिक म्यूजिकल तंबोला एवं शरद पूर्णिमा की चांदनी में दूध की प्रसादी का आयोजन खंडेलवाल दिगंबर जैन ट्रस्ट मंडल के द्वारा आयोजित किया गया है। समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया ने सभी सामाजिक बंधुओ से शरद पूर्णिमा के पावन शुभ भक्ति के रंग में रंगने के लिए उपस्थित होने का अनुरोध किया है। सुनील जैन ने बताया कि धार्मिक तंबोला के टिकट दिलीप पहाड़िया, प्रिती लुहाडिया, राखी पहाडिया, रैनी लुहाडिया, प्रणाली जैन से प्राप्त किये जा सकते हैं।











