

रिपोर्टर = भव्य जैन
झाबुआ। माँ त्रिपुरा कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी, झाबुआ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ड्रग इंस्पेक्टर सुश्री गीतम पटोदिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट समाज में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं और युवाओं को जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर झाबुआ फार्मेसी एसोसियेशन से जुड़े फार्मासिस्टों ने विद्यार्थियों को दवाओं के सुरक्षित उपयोग, संतुलित आहार, स्वच्छता तथा स्वयं दवा न लेने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर नई जानकारी प्राप्त की।
नाटक और पोस्टर से दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर समाज में फार्मासिस्ट की भूमिका और दवाओं के सुरक्षित उपयोग का संदेश दिया।
सम्मानित अतिथियों के उद्बोधन
कार्यक्रम का सूत्रसंचालन पूजा डामोर ने किया।
अंत में शारदा समूह की संचालिका डॉ. खुशी शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
निदेशक किरण शर्मा ने कहा कि फार्मासिस्ट का कार्य केवल पेशा नहीं, बल्कि मानवता के प्रति जिम्मेदारी है।
वहीं एच.ओ.आई. श्रीमती स्वाति ठाकरे ने विद्यार्थियों की ऊर्जा व समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यही उत्साह उन्हें भविष्य में उत्कृष्ट फार्मासिस्ट बनाएगा।









