उत्तर प्रदेशक्राइमताज़ा ख़बरेंमेरठ

मेरठ में नर्स पर एसिड अटैक: नाइट ड्यूटी जा रही थी, अज्ञात युवक ने फेंका एसिड; अस्पताल रेफर

मेरठ के लोहियानगर में मंगलवार रात एक महिला पर तेजाब हमले की घटना सामने आई है। लोहिया नगर के एल ब्लॉक की रहने वाली रुखसाना पत्नी असलम नाइट ड्यूटी के लिए जा रही थी। रात करीब 9 बजे टेंपो स्टैंड के पास एक अज्ञात युवक ने उन पर तेजाब फेंक दिया।

 

हमले में रुखसाना बुरी तरह झुलस गईं। उनकी चीखें सनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सचना मिलते पुलिस टीम और सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल नजदीकी अवध अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला की बेटी से किसी युवक का विवाद चल रहा था। महिला ने इसका विरोध किया था। संभावना जताई जा रही है कि इसी रंजिश में हमला किया गया हो। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं।

Oplus_131072
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!