बहता पानी को रोकने के लिए बोरी बंधान संरचना बनवाएं
कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी सीईओ जनपद और सीएमओ को दिए निर्देश
खण्डवा 22 सितम्बर 2025 – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्षा ऋतु की समाप्ति से पूर्व इस माह के अंत तक अपने क्षेत्र के नदी नालों में बहते पानी को रोकने के उद्देश्य से बोरी बंधान संरचनाएं अवश्य बनवाएं। जारी निर्देशों में उन्होंने कहा है कि वर्षा के बाद नदी नालों से पानी व्यर्थ बहकर चला जाता है। अतः उसे रोकने के लिए इस तरह की संरचनाएं बनवाएं ताकि वर्षा का पानी रुके, क्योंकि बोरी बंधान के कारण इस रुके हुए पानी से आसपास के जल स्रोतों में पानी का स्तर बढ़ेगा।
2,502 1 minute read













