ताज़ा ख़बरें

*निगम सभागृह में बैठक सम्पन्न – सेवा पखवाड़ा एवं रेन वॉटर हार्वेस्टिंग फेज़-3 को लेकर हुई विस्तृत चर्चा*

खास खबर

*निगम सभागृह में बैठक सम्पन्न – सेवा पखवाड़ा एवं रेन वॉटर हार्वेस्टिंग फेज़-3 को लेकर हुई विस्तृत चर्चा*

नगर निगम खंडवा सभागृह में आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा एवं रेन वॉटर हार्वेस्टिंग फेज़-3 के सफल संचालन हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुसार सम्पन्न हुई। बैठक में निगम अधिकारियों, जोन प्रभारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों ने भागीदारी की।

*24 सितम्बर – प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अंगीकार अभियान*
बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 सितम्बर को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत अंगीकार अभियान का आयोजन किया जाएगा।
• इस अवसर पर गौरिकुंज में पीएमएवाई हितग्राहियों को आमंत्रित किया जाएगा।
• जिनके आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं, उन्हें स्वीकृति पत्र प्रदान किया जाएगा।
• जिन आवासों में अगली स्टेज हेतु जियोटैगिंग हो चुकी है, उन्हें प्रतीकात्मक चेक वितरित किए जाएंगे।
• जिनके आवास पूर्ण हो चुके हैं, उनके लिए वार्ड स्तर पर पार्षदगण की उपस्थिति में गृहप्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
• साथ ही, इस अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा।

*25 सितम्बर – प्लॉग रन और स्वच्छता चैंपियनशिप*
बैठक में तय किया गया कि 25 सितम्बर को “एक घंटा – एक साथ” थीम पर विशाल प्लॉग रन का आयोजन होगा।
• सभी जोन प्रभारियों एवं उपयंत्रियों को निर्देश दिए गए कि प्रतिभागियों को सिनेमा चौक तक पहुँचाने की व्यवस्था करें।
• प्रतिभागियों के निर्धारित मार्ग एवं सूचनाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।
• पेयजल, टूलकिट एवं विजेताओं हेतु पुरस्कार की व्यवस्था की जाएगी।

इसी दिन स्वच्छता चैंपियनशिप का भी आयोजन होगा।
• स्वच्छता में सहयोग एवं श्रमदान करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।
• उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों को भी सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही डिजिटल साक्षरता शिविर की रूपरेखा तैयार कर उसकी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएंगी।

विशेष निर्देश दिया गया कि सभी कार्यक्रम एवं अभियान “जीरो वेस्ट अभियान” की संकल्पना पर आधारित हों।

*29 एवं 30 सितम्बर – आर.आर.आर. प्रदर्शनी*
29 और 30 सितम्बर को आर.आर.आर. (Reduce, Reuse, Recycle) प्रदर्शनी का आयोजन होगा।
• इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

*01 एवं 02 अक्टूबर – स्वास्थ्य शिविर*
बैठक में निर्णय लिया गया कि :
• 01 अक्टूबर को पेंशनधारक लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
• 02 अक्टूबर को सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा।

इसके अतिरिक्त, जो लोग स्वास्थ्य शिविर स्थल तक आने में असमर्थ होंगे, उनके लिए मोबाइल टीम एवं चिकित्सक की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!