
*सूरजकुंड में हुआ स्वच्छता कार्य – स्वच्छोत्सव का तीसरा दिन सम्पन्न*
खण्डवा//स्वच्छोत्सव के तीसरे दिन सूरजकुंड क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर निगम के अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में वार्ड पार्षदों सहित अन्य पार्षदगण एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर सफाई कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में फैली गंदगी को हटाकर साफ-सफाई की गई।
स्वच्छता अभियान के साथ-साथ प्लास्टिक व पॉलीथिन मुक्त खंडवा के संदेश को भी प्रबल किया गया। इस क्रम में सूरजकुंड मंदिर प्रांगण की दीवारों पर “पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध” संबंधी जागरूकता पोस्टर चिपकाए गए। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को पॉलीथिन के दुष्प्रभावों से अवगत कराना एवं उन्हें पर्यावरण हितैषी विकल्पों को अपनाने हेतु प्रेरित करना है।










