उत्तर प्रदेशगोरखपुरताज़ा ख़बरें

भारत में स्वदेशी को अपनाने की है बहुत आवश्यकता:भोला 

त्रिलोक न्यूज़ ब्यूरो चीफ अभिषेक यादव गोरखपुर

गोरखपुर ।भारत में स्वदेशी को अपनाने की बहुत आवश्यकता है देश के स्वदेशी को अपनी आत्मा समझे आज भारत में सुई से लेकर हवाई जहाज तक का निर्माण होता है।हम सब संकल्प लें कि हम स्वय और अपने संपूर्ण परिवार को स्वदेशी वस्तु का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें अपने इष्ट मित्र साथियों को भी स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की संकल्प दिलाए।उक्त उद्गार मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक भोला अग्रहरि ने

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा

बरगदवा में सावित्री देवी कान्वेंट स्कूल में आयोजित स्वदेशी जन जागरण हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में कहीं। आगे कहा कि स्वदेशी जन जागरण अभियान 12 जिलों में 1 से 15 सितंबर तक प्रतिदिन चल रहा है।

विशिष्ट अतिथि संयुक्त व्यापार मंडल संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता व चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि स्वदेशी ही विकसित भारत का निर्माण करेगा उन्होंने कहा कि हम सब का नैतिक कर्तव्य और राष्ट्र प्रेम है कि स्वदेशी वस्तु का निर्माण करें स्वदेशी पहने स्वदेशी से ही घर और दुकान की साज सज्जा करें। महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि स्वदेशी वस्तु निर्मित करें और स्वदेशी ही उपयोग करें। उसी क्रम में आज महानगर संयोजक सौरभ कुमार सिंह के नेतृत्व में बरगदवा स्थित युवा व्यापारियों के बीच में कार्यक्रम संपन्न हुआ।भाजपा नेता आदित्य गुप्ता ने कहा कि खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे के तर्ज पर अमेरिका ने भारत पर जो टैरिफ लगाया है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अटूट प्रतिबद्धता से संभव हुआ कि यह कदम भारत की अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त समावेशी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्यक्रम का संचालन अम्बिके प्रजापति ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहसंयोजक द्वय दिलीप जायसवाल नवोदित त्रिपाठी नारायण रोहन विपिन रविंद्र शर्मा संतोष प्रजापति दिवाकर साहनी अनुराग पांडेय अरुण पासवान मंजेश प्रजापति विनय कुमार गोलू कन्हैया प्रजापति उमेश प्रजापति वीरेंद्र प्रजापति सीपू चौहान धर्मेंद्र पप्पू प्रजापति बाबी देव प्रजापति रंजीत चौधरी अमरजीत यादव संजय यादव शुभम यादव विकास त्रिपाठी लल्लू संतोष प्रजापति प्रदुमन यादव अरुण चौहान आकाश प्रजापति रवि प्रताप चौहान राहुल प्रजापति दुर्योधन चौहान रमेश चौहान श्रीराम यादव सुधाकर प्रजापति आशु पासवान रोहित प्रजापति नितेश प्रजापति प्रद्युम्न प्रजापति रवि प्रजापति सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!