अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

प्रधान ने नाली निर्माण की मांग की, पुलिस ने किया गिरफ्तार; 24 घंटे बाद मिली जमानत

कुशीनगर जिले के मोतीचक ब्लाक के गौंनरिया गांव में विधायक निधि से स्वीकृत सड़क निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। गांव में 300 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य शुक्रवार को शुरू हुआ।

कुशीनगर जिले के मोतीचक ब्लाक के गौंनरिया गांव में विधायक निधि से स्वीकृत सड़क निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। गांव में 300 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य शुक्रवार को शुरू हुआ। गांव के प्रधान राजकुमार सिंह ने इस पर आपत्ति जताई। प्रधान का कहना था कि धान की फसल कटने के बाद ही निर्माण कार्य होना चाहिए। उन्होंने गांव में जलभराव की समस्या का हवाला देते हुए पहले नाली निर्माण की मांग की। उनका तर्क था कि आरसीसी सड़क बनने के बाद नाली का निर्माण मुश्किल हो जाएगा। ठेकेदार अर्जुन गुप्ता ने प्रधान पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने थाना कप्तानगंज में शिकायत दर्ज कराई। ठेकेदार ने बताया कि शासन से जवाब-तलब हो रहा था, इसलिए काम शुरू करना जरूरी था। पुलिस ने शुक्रवार को कानून व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए प्रधान को हिरासत में ले लिया। प्रधान को शांतिभंग में चालान किया गया। शनिवार को दर्जनों ग्रामीण तहसील हाटा पहुंचे। 24 घंटे बाद प्रधान को जमानत मिल गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!