उत्तर प्रदेशमेरठ

ऑपरेशन शस्त्र के तहत बदमाशों पर एक्शन, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफतार

थाना मवाना व हस्तिनापुर पुलिस ने गुरुवार देर रात्रि वैगनआर कार में सवार तीन बदमाशों को कूड़ी कमालपुर के समीप घेराबंदी कर घेर लिया। बदमाशों ने कार से निकल पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई। भाग रहे तीनों बदमाश पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए। दो के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाशों को सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक कार, दो पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वह गुरुवार रात पुलिस टीम को लेकर गश्त कर रहे थे। देर रात लगभग एक बजे हस्तिनापुर थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी द्वारा सूचना दी गई कि हस्तिनापुर की तरफ से सफेद रंग की वैगनआर कार नंबर एच आर 98एन- 4485 में तीन बदमाश बैठे हुए हैं। कार का हस्तिनापुर से वह पीछा कर रहे हैं। गाड़ी आगे निकल गई है

 

वैगनआर में तमंचे सप्लाई करने जा रहे थे बदमाश

 

तथा यह नहर पटरी की ओर मुड़ गई। सूचना पर उन्होंने कुड़ी कमालपुर नहरपुल मवाना साइड में घेराबंदी की। बदमाशों द्वारा खुद को पुलिस से घिरा देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायर किए गए। जिस पर आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी के द्वारा काउंटर फायरिंग में गाड़ी से कूद कर भाग रहे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी जिसे पकड़ लिया गया तथा गाड़ी अनियंत्रित होकर झाडयििों में लुढ़क गई। जिससे गाड़ी में बैठे दो बदमाश को भी पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों से नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम गुड्डू उर्फ युधिष्ठिर पुत्र बालेश्वर निवासी डिफेंस कॉलोनी हस्तिनापुर बताया। इसके पास से एक पिस्टल 32 बोर तथा तीन कारतूस 32 बोर व दो खोखा कारतूस

 

32 बोर बरामद हुए जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।

 

जबकि दूसरे बदमाश ने अपना नाम जानी उर्फ शोकेन्द्र भाटी पुत्र प्रेम सिंह निवासी अलीपुर मोरना थाना हस्तिनापुर बताया, जो गाड़ी को चला रहा था। जिसके पास से एक पिस्टल

 

30 बोर बरामद हुई। तीसरे बदमाश ने अपना नाम सोनू प्रजापति पुत्र राकेश निवासी राधेश्याम फेस 5 गेट नं. 2 मुरादनगर गाजियाबाद बताया। जिसके पास से तमंचा 315 बोर तथा 4 कारतूस 315 बोर बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त जानी उर्फ शोकेन्द्र पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम अलीपुर मोरना थाना

 

हस्तिनापुर से पूछताछ के बाद सैंदपुर बम्बी थाना क्षेत्र हस्तिनापुर के पास बेचने हेतु छिपाये गए शस्त्र अपनी निशानदेही पर बरामद करवाने के सम्बन्ध में बताया।

 

बरामदगी के लिए थानाध्यक्ष हस्तिनापुर मय टीम के जब बरामदगी स्थल लेकर गए तो वहां रखे असलहे

 

315 बोर के तमंचे से जो पहले से लोड था पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए जब फायर किया गया तो गोली अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। उसकी निशानदेही पर पिस्टल 32 बोर, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

 

  • उसने पूछताछ में बताया कि हम तमंचा/पिस्टल सप्लाई करते हैं और आज भी हम तमंचे की सप्लाई करने जा रहे थे। अभियुक्तों उपरोक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की गई तो पाया कि अभियुक्त गणों के विरुद्ध कई अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त गुड्डू उर्फ युधिष्ठिर उपरोक्त जिला बदर है जो जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करके क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस मुठभेड व अभियुक्त गण से बरामदगी के संबंधित धाराओं मे सम्बन्ध में थाना आम्स एक्ट थाना मवाना जनपद मेरठ तथा 10 गुण्डा अधिनियम बनाम गुड्डू उर्फ युधिष्ठिर उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। पूछताछ की जा रही है।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!