ताज़ा ख़बरें

अवैध रूप से पिस्टल एवं कारतूस लेकर घूमने वाले आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्व प्रतिबंधित संगठन सिमी के सदस्य से अवैध पिस्टल एवं कारतूस जप्त

अवैध रूप से पिस्टल एवं कारतूस लेकर घूमने वाले आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूर्व प्रतिबंधित संगठन सिमी के सदस्य से अवैध पिस्टल एवं कारतूस जप्त
खंडवा, 03 सितम्बर 2025 खंडवा में लगातार अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु एवं धार्मिक त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं। इसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)श्री महेन्द्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में अवैध आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु एवं प्रतिबंधित संगठन सिमी के सदस्यो पर निगरानी रखने के निर्देश प्राप्त होने पर निरीक्षक अशोक सिंह चौहान थाना प्रभारी कोतवाली खंडवा के नेतृत्व में थाना कोतवाली खंडवा से टीम का गठन किया गया। जिसमे टीम द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया एवं पूर्व के अपराधिक तत्व एवं प्रतिबंधित संगठन सिमी के सदस्यो पर निगरानी रखी जा रही थी, दिनांक 02.09.2025 को थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान को मुखबिर द्वारा मौखिक सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लालरंग की शर्ट पहने मालगोदाम के पास एक पिस्टल एवं कारतूस लेकर घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना स्टॉफ के साथ मालगोदाम क्षेत्र में सियाराम चौक के पास मालगोदाम शेड के नीचे एक व्यक्ति मुखबिर द्वारा बताए हुए हुलिये का मिला,जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन एवं 07 जिंदा कारतूस मिले जो अवैध रूप से रखना पाये गए। आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद जलील पिता मोहम्मद अकील खिलजी उम्र 34 साल निवासी अल हिरा स्कूल के पास गुलमोहर कॉलोनी थाना कोतवाली बताया।आरोपी का यह कृत्य धारा 25(1-B)a आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पाए जाने से विधिवत जप्त कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी मोहम्मद जलील प्रतिबंधित संगठन सिमी का पूर्व सदस्य है, जिसके विरुद्ध पूर्व में अवैध हथियार रखना एवं राष्ट्र के विरुद्ध अवैध गतिविधियो में सलंग्न होने तथा लडाई-झगडा, मारपीट व लोकसेवक के आदेशो की अवेहलना करना जैसे अपराध पंजीबद्ध है। गणेश पर्व के त्यौहार के कारण आरोपी पर सतत् निगरानी एवं नजर रखते हुए उक्त पिस्टल एवं कारतूस बरामद किया जाकर थाना कोतवाली में अपराध अप.क्र. 502/25 धारा 25(1-B) (a) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को दिनांक 03.09.25 को न्यायालय खंडवा पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी- मोहम्मद जलील पिता मोहम्मद अकील खिलजी उम्र 34 साल निवासी अलहिरा स्कूल

के पास,गुलमोहर कालोनी, थाना कोतवाली जिला खण्डवा ।
जप्ती- 01 देशी पिस्टल, 01 मैगज़ीन एवं 07 कारतूस कीमती 25000/- रूपये।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!