ताज़ा ख़बरें

रुठियाई में लाखों की चोरी, अज्ञात चोर ले गए मोटरसाइकिल, कैश और चांदी के जेवर लेकर फुर्र

गुना:-जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिसमें अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोडक़र मोटरसाइकिल, नगदी और चांदी के जेवर सहित हजारों का माल पार कर दिया। घटना की रिपोर्ट फरियादी योगेंद्र सिंह राजपूत पुत्र गोपाल सिंह राजपूत निवासी श्याम नगर, रूठियाई ने पुलिस को दी है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसका एक मकान स्टेशन के पीछे धरनावदा रोड पर है, जिसमें उसके माता-पिता और छोटा भाई दिलीप सिंह रहते हैं। गत दिवस वह अपने छोटे भाई का इलाज कराने के लिए कोटा (राजस्थान) गया हुआ था। उस दौरान उसकी मां श्याम नगर स्थित घर पर आ गई थीं और पिता दुकान पर सोने चले गए थे। इसी बीच रात को अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोडक़र घर में प्रवेश किया और अलमारी व बक्से को तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया चोर मकान से लाल रंग की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल एमपी 08 एमजे 8644, बक्से में रखे 35,000 रुपये नगद, करीब 350 ग्राम चांदी के पुराने पायजेब और एलसीडी टीवी लेकर फरार हो गए। फरियादी ने बताया कि जब वह सुबह करीब 8 बजे कोटा से लौटकर घर पहुंचा तो उसने देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है और घर का सामान बिखरा पड़ा है। काफी तलाश करने के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा, जिसके चलते उसने पुलिस चौकी रूठियाई में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 074/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!