
प्रधानमंत्री के मन की बात का 125 वां रेडियो मासिक कार्यक्रम हुआ प्रसारित।

पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी के साथ कार्यकर्ता भी बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम को देखते हैं।
खंडवा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम काफी लोकप्रिय होते जा रहा है पार्टी के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ ही देश की करोड़ो जनता भी रेडियो से प्रसारित होने वाले मासिक मन की बात कार्यक्रम को लगातार सुन रहे हैं। रविवार को देश लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को काफी लोगों ने सुना। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रविवार को प्रसारित मन की बात के 125 वे कार्यक्रम को भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने मांधाता विधानसभा के खेड़ी बुजुर्ग के 42 नंबर बुथ पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने खण्डवा विधानसभा के नगरीय क्षेत्र के कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल के वार्ड क्रमांक 50 (आनंद नगर वार्ड) के बूथ क्रमांक 262 पर कपिल अग्रवाल के निज निवास पर कार्यकर्ता साथियों के साथ सुना। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बुरहानपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के बुथ क्रमांक क्रमांक 230 पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 3 अक्टूबर 2014 से प्रारंभ मन की बात का रविवार को 125 वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री मोदी देश की जनता के साथ राष्ट्रीय, विभिन्न सांस्कृतिक,व अन्य मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की उपलब्धियां के साथ सकारात्मक बदलाव पर भी चर्चा करते हैं। आनंद नगर में विधायक कंचन मुकेश तनवे मांधाता विधायक नारायण पटेल के साथ मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव वार्ड पार्षद रानी उमेश वर्मा एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।









