ताज़ा ख़बरें

किशोर दा की जन्मस्थली खंडवा में 13 अक्टूबर को होगा गीतकार और निर्माता निर्देशक प्रसुन्न जोशी, संजय भंसाली का सम्मान।

किशोर दा की शिक्षास्थली इंदौर में 39 घंटे तक किशोर दा के गीतों का सफ़र, बनेगा 12 वां विश्वरिकॉर्ड।

किशोर दा की जन्मस्थली खंडवा में 13 अक्टूबर को होगा गीतकार और निर्माता निर्देशक प्रसुन्न जोशी, संजय भंसाली का सम्मान।

किशोर दा की शिक्षास्थली इंदौर में 39 घंटे तक किशोर दा के गीतों का सफ़र, बनेगा 12 वां विश्वरिकॉर्ड।

खंडवा। देश के महान गायक हरफन मौला कलाकार किशोर दा की पुण्यतिथि के अवसर पर 13 अक्टूबर को जहां जन्मस्थली खंडवा में मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा देश के प्रसिद्ध गीत कार प्रसुन्न जोशी एवं निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली को राष्ट्रीय किशोर सम्मान से किशोर नाइट में सम्मानित किया जाएगा। सम्मान कार्यक्रम के साथ मुंबई की आर्केस्ट्रा के साथ देश के महान गायक द्वारा गीतो की शानदार प्रस्तुति भी इस अवसर पर होगी। समाजसेवी व किशोर प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किशोर दा की जन्मस्थली खंडवा में 13 अक्टूबर को सम्मान कार्यक्रम होगा वही किशोर दा की शिक्षस्थली इंदौर में गीतों का सफर के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड इंदौर शहर में बनेगा। के के सी क्लब एवं संगीत सेवा सहारा द्वारा आयोजित प्रतिवर्ष होने वाला संगीतमय आयोजन इस वर्ष भी किशोर दा की पुण्यतिथि के अवसर पर 12-13 अक्टूबर को हिन्दुस्तान की सबसे स्वच्छ नगरी इंदौर में सतत 39 घंटे तक रात और दिन चलेगा, संस्थान का यह 12 वां विश्वरिकार्ड बनेगा, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस आयोजन में बनाए जाने वाले अस्थाई स्टूडियो मे देश के किसी भी शहर से गायक/गायिका आकर गा सकते है, इस आयोजन को के के सी क्लब एवं संगीत सेवा सहारा के फेसबुक पेज से लाईव भी किया जाएगा। देश के किसी भी शहर से गायक कलाकार इंदौर में आकर गाने गा सकते हैं। प्रत्येक कलाकार को 2 गीत किशोर कुमार के गाने होंगे, रजिस्ट्रेशन ‘पहले कराए पहले समय पाए’ के आधार पर रहेगा। कटक क्लब के केसी क्लब के दीपक पाठक ने देश भर के सभी गायको से अनुरोध किया है कि किशोर दा के गाये गीतों का विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है आप भी इस विश्व रिकॉर्ड के साक्षी बने और गीतों की प्रस्तुति दे। भाग लेने के रजिस्ट्रेशन के लिए कृपया संपर्क करें मोबाईल नंबर ,,,,9926561316,,,,

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!